Connect with us

पूर्वांचल

तेज रफ्तार बाइक्स में आमने-सामने टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के अकटहियां के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह दुर्घटना स्कूटी सवार एक युवती को बचाने में हुई।

Loading...

जानकारी के अनुसार, वार्ड 1 कल्याणपुर के रहने वाले शशिकांत राम (20 वर्षीय) पुत्र गिरजा राम अपनी छोटी बहन को छोड़ने के लिए उसके कॉलेज गया था। वहां से वह वापस घर लौट रहा था। अभी वो अकटहियां के पास ही पहुंचा था कि सामने से अचाक एक स्कूटी लेकर एक युवती आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें शशिकांत की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता नगरपालिका के पूर्व सभासद रह चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page