Connect with us

सियासत

महाराष्ट्र में शुरू हुआ पॉलिटिक्स गेम

Published

on

Loading...
Loading...

4 बड़े नेताओं ने छोड़ी अजित पवार की पार्टी

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रंग में राजनीति दल रंगते जा रहे हैं। महाविकास आघाडी हो या फिर महायुति के घटक दल हों, सभी बैठक पर बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद नेता अपने-अपने जीत के दावे पर दावे कर रहे हैं। साथ ही वे सीटों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। बीजेपी कोर कमिटी की भी बैठक हुई।

गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के सांसद, विधायक और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक वर्षा बंगले पर बुलाई। बैठक में शिंदे सेना 100 सीटों पर दावा करेगी। इन 100 सीटों पर विधानसभा निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में सीएम शिंदे ने अपनी पार्टी के लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील की। पार्टी के नए सदस्य बनाने का कार्यक्रम चलाने पर भी बातचीत हुई।

Advertisement

अजित पवार की NCP के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पिछले दिनों 60 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर दावा किया था, हालांकि अभी तक महायुति के सबसे बड़े दल बीजेपी की तरफ से सीटों को लेकर कोई दावा सामने नहीं आया है। पार्टी पहले से ही बोल रही है कि महायुति में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में वह सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अजीत पवार के गुट को बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी NCP की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के चार बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि ये चारों नेता एक साथ शरद पवार खेमे में फिर से शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव में NCP के निराशाजनक प्रदर्शन और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ये हुआ है। इससे अजीत पवार की टेंशन भी बढ़ गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page