Connect with us

सियासत

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी

Published

on

Loading...
Loading...

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में राहुल गांधी के बयान दर्ज किए जाएंगे।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को अदालत में परिवाद दायर किया था।

आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बंगलूरू में 15 जुलाई 2018 को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्हें कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को विचारण के लिए तलब किया था।

Loading...

20 फरवरी को राहुल गांधी ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत कराई थी। उनके बयान दर्ज होने की कार्रवाई में मामला लंबित है। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने शुक्रवार को मामले में सुनवाई के लिए पेशी नियत की है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page