Connect with us

अपराध

ऑटो चालक की ईंट से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र में केशरीपुर के एक शख्स की ईंट से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक पेशे से ऑटो चालक था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रोहनिया‌-केशरीपुर निवासी चंदन उर्फ फजीहत (30) शनिवार की शाम को घर से भाष्करा तालाब पर गया था। रात में उसके भाई मोहित को पता चला कि चंदन से किसी के साथ मारपीट हो रहा है। मोहित ने बताया कि, मैं वहां पहुंचा तो देखा भाई लहूलुहान पड़ा हुआ था और उसके सिर पर चोट लगी थी। गहरी चोट और खून बहने की वजह से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पास में ही भाई की ऑटो रिक्शा भी खड़ी थी।

मृतक के भाई ने आगे बताया कि, घटनास्थल पर मुझे देखने के बाद मनीष राजभर (परमंदापुर जंसा निवासी) भागने लगा तो मैंने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और उसे घर लाया, फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि केशरीपुर निवासी सेचू पाल, रवि राजभर, संदीप उर्फ मल्लू ने ईंट से मारा है। पुलिस ने रात में ही सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था।

पिता ओमप्रकाश राजभर, मां शिवकुमारी देवी और पत्नी मधु देवी सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। मृतक को दो बेटी भूमि और आर्या हैं।

Advertisement

वहीं इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि, पैसे को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें धक्का- मुक्की में गिरने से सिर में चोट लग गई और मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार द्वारा बताए गए लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page