Connect with us

अपराध

परिवार के बाहर जाते ही चोरों ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – फारूकी

भदोही। कोतवाली क्षेत्र गोपीगंज के जगन्नाथपुर, भगतपुर गांव में खाली घर पाकर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर इलाके के भगतपुर निवासी शम्भूनाथ मिश्रा अपनी पत्नी संतरा देवी सहित बहू व बच्चों के साथ कोईरौना के कटरा कोनिया में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मकान में ताला बंद कर गये हुए थे। जबकि उनका बेटा कोलकाता में रहता है। शुक्रवार की देर शाम जब शम्भूनाथ मिश्रा घर पहुंचे तो रोशनदान टूटा हुआ था और घर में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। नजारा देख शम्भूनाथ मिश्रा के पैरों तले जमीन खिसक गई।

उन्होंने बताया कि, मकान में 2 लाख 25 हजार नगद और लगभग 20 लाख रूपये के सोने व चांदी के जेवर रखे हुए थे जो गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर वापस चली आयी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page