सियासत
योग दिवस पर चंदौली के डीएम से नाराज हुई सांसद साधना सिंह, पत्रकारों के समक्ष निकाली भड़ास
रिपोर्ट – गणपत राय
21 जून को पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राजनीतिक गलियारे से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूल के विद्यार्थियों तक ने योग दिवस पर अभ्यास किया। वहीं उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामले सामने आया है जिसमें राज्यसभा सांसद साधना सिंह योग शिविर के बैनर पर अपना फोटो ना लगा देख भड़क उठी।

आग बबूला हुई राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा है कि, वह जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बारे में चंदौली के डीएम से पूछेंगी कि आखिर सांसदों का नाम बैनर पर क्यों नहीं लिखा जा रहा है ? जिला प्रशासन उनको हमेशा उचित सम्मान देने से चूक जाता है। जबकि जिले में विधायकों व अन्य माननीय लोगों के नाम व फोटो हर जगह देखने को मिला करते हैं।
जिले के यूनानी चिकित्सा अधिकारी द्वारा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनाए गए बैनर पर जिले के केवल 3 विधायक रमेश जायसवाल, सुशील सिंह व कैलाश आचार्य की फोटो देखने को मिली तो वहीं मौजूद राज्यसभा सांसद इस बात को देखकर स्तब्ध रह गयीं और सवाल जवाब करने लगीं।

उसके बाद इस नजारे को कैमरे में कैद करने के बाद मीडिया द्वारा जब राज्यसभा सांसद से पूछा गया तो उन्होंने कहा यह बैनर कौन बनवाया है और किसके द्वारा यह बैनर लगवाया गया है। इसकी खबर मैं डीएम से जरूर लूंगी। अफसरों की ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। हमें इस शिविर का निमंत्रण भी नहीं भेजा गया था, लेकिन उसके बाद मोदी जी और योगी जी पहल को साकार करने तथा योग को जन-जन तक ले जाने की पहल को आगे बढ़ाने के लिए वह खुद से इसमें शामिल होने चली आयी।
