Connect with us

मुम्बई

साईं के चरणों में भक्त ने किया स्वर्ण दान

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र। सबका सालिक एक और श्रद्धा सबूरी का संदेश देने वाले साईंबाबा के दरबार में हर दिन देशभर से हजारों साईं भक्त हाजिरी लगाते हैं। कई साईं भक्त साईं बाबा को उदारतापूर्वक दान देते हैं। चूंकि देश भर के लाखों भक्तों की साईंबाबा में आस्था है, इसलिए भक्त, साईंबाबा की झोली में दिल खोलकर दान करते हैं।

Loading...

रविवार को एक भक्त ने साईं बाबा को 42 लाख रुपये का सोने का मुकुट चढ़ाया। इस मुकुट का वजन 648 ग्राम है। दान करने वाले साईं भक्त तमिलनाडु राज्य से हैं और उन्होंने साईं संस्थान से अनुरोध किया है कि उसका नाम उजागर न किया जाए। रविवार सुबह शिरडी आरती में यह सुंदर उत्कीर्ण स्वर्ण मुकुट साईंबाबा की मूर्ति पर रखा गया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page