Connect with us

पूर्वांचल

जनहित में कार्य करें चंदौली पुलिस‌ : डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डीआईजी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली। जनता की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। ताकि आम जन को लाभ मिल सके। पुलिस प्रशासन जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करें। ताकि शासन की मंशा पूरी हो सके। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दे। उक्त बातें गुरूवार को नवीन पुलिस लाईन के सभागार में पुलिस‌ उपमहानिरीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि, अपराध व अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक, कस्बा प्रभारी और चौकी इंजार्च सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि आम जन की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापरक निष्पक्ष रूप से समाधान करें।

उन्होंने कहा कि, जिले में कही पर भी अवैध स्टैंड संचालित नही होगा। प्रभारी निरीक्षक और कस्बा प्रभारी सहित अन्य लोगों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थान पर अवैध स्टैंड का संचालन न हो। ऐसा करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराया जाए।

अपने-अपने क्षेत्र में डायल 112 लगातार पेट्रोलिंग करते रहे। डायल 112 को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा रहा है। ताकि मौके वारदात पर डायल 112 की टीम तत्काल पहुंच सके। हाईवे पर अवैध स्टैंड के कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते है। इस पर कड़ाई से रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

जिले में कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। साथ ही आगामी पर्व के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में बराबर चक्रमण करते रहें। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर तय होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page