Connect with us

मुम्बई

कांदिवली में बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

Published

on

मौके से मिला सुसाइड नोट, दंपत्ति ने व्यक्त की पीड़ा

मुंबई। कांदिवली पूर्व में एक दंपत्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें दंपती के आर्थिक तंगी से जूझने और मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है। दोनों दंपति निःसंतान थे।

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि, मृतक की पहचान 61 वर्षीय प्रमोद चोनकर और उनकी 57 वर्षीय पत्नी अर्पिता चोनकर के तौर पर हुई है। प्रमोद का शव पंखे से लटका मिला, जबकि अर्पिता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। दोनों ने 13 मई को घटना को अंजाम दिया। शव‌ से दुर्गंध उठने पर 16 मई को पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब तक शव सड़ चुके थे।

समता नगर पुलिस एडीआर दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसमें पता चला है कि प्रमोद की मौत फांसी लगाने से हुई है। जबकि अर्पिता की मौत कैसे हुई ? इस बारे में स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका। अर्पिता के विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए कालीना एफएसएल लैब भेज दिया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page