Connect with us

अपराध

चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के पूर्व में दिए गए वक्तव्य, “अपराधियों पर 360 डिग्री की कार्रवाई की जाएगी।” वास्तविक रूप से चरितार्थ होती नजर आ रही है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस हमेशा अलर्ट और एक्शन मोड पर है। इसी सिलसिले में वाराणसी की सिगरा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को माल गोदाम रोड के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ-साथ एक स्कूटी भी बरामद किया है।

गिरफ्तार हुए तीनों अभियुक्तों के नाम रितेश चौरसिया, चित्रांश खरवार और सचिन कुमार राजभर है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने सिगरा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि, “मैं 7 मई को दोपहर 12 बजे पैसा निकालने एटीएम गया था। पैसा निकालने के बाद जब मैं बाहर आया तो देखा कि मेरी बाइक गायब है। मैंने आसपास अपने बाइक को काफी ढूंढा। लेकिन बाइक न मिलने पर मैंने घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर दी। फिर 9 मई को सिगरा पुलिस स्टेशन जाकर इस घटना का तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।”

वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि, “हम सब अपनी जरूरतों और गलत आदतों को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं। इससे पहले भी हमने चोरी की है और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। कौन सी बाइक किस क्षेत्र से चुराई है ? इस बारे में वास्तविक रूप से जानकारी नहीं है।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page