Connect with us

अपराध

दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरुद्ध विवाहिता ने दी तहरीर, महिला एस.आई सुनीता सरोवा जुटी जांच में

Published

on

Loading...
Loading...

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि, उसका निकाह 10 जुलाई 2023 को आरिफ के साथ हुआ था। निकाह के समय मेरे माता-पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार स्त्री धन और उपहार में अन्य सामान दिया था। लेकिन मेरे ससुराल वाले मेरे माँ-बाप के दिए गए उपहारों तथा अन्य सामानों से संतुष्ट नही थे।

मेरी सास अफरोज बेगम, ससुर मो. अख्तर, ननद आसमां रानी और देवर राजा मुझसे मेरे माँ-बाप से 50 हजार रुपये तथा मेरे पति के लिए मोटरसाइकिल की मांग करते हुए मुझे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले मुझे मारते-पीटते थे। वह हमेशा मेरे माँ बाप को भद्दी-भद्दी गालियां देते रहते हैं।

लगभग 2 महीने बाद मेरे पति ने मुझे मारपीट कर यह कहते हुए मायके पहुंचा दिया कि, जब 50 हजार रुपये औऱ बाइक का इंतज़ाम कर लेना तब तुमको अपने साथ ले जाऊंगा। तब से लगभग 8 महीना बीत गया, मैं अपने मायके में ही रह रही हूँ।

विवाहिता ने आगे बताया कि, मेरे ससुर भी मुझ पर गंदा निगाह रखते हैं। वह मौका पाते ही मेरे कमरे में घुस कर मुझसे अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी करने लग जाते थे। इन सबका विरोध करने पर मुझे मायके में छोड़ दिया गया है और मेरे ससुराल से कोई मेरी खोज खबर लेने नहीं आता है। मेरे पति आरिफ मुझे बार-बार तलाक देने की धमकी देते हुए दूसरा निकाह करने की बात करते है। जिसके चलते मैं डरी और सहमी रहती हूॅं। मेरे माँ बाप गरीब और मेहनत मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले लोग है। जिन्हें बुढ़ापे में मेरे भविष्य की चिंता सताती रहती है।

मेरी पल्ला थाने के प्रभारी निरीक्षक से यह निवेदन है कि, मेरी बातों को ध्यान में रखते हुए दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें और मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page