खेल
RCB ने लगाई हार की हैट्रिक, राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीता मैच
किंग कोहली और जोस बटलर ने नाबाद 100 रन बनाएं
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के शतक की बदौलत 5 गेंद शेष रहते यह मैच अपने नाम किया।
राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने नाबाद 100 रन बनाए। विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ मैच में 67 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। कोहली ने 72 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 113 रन बनाया। यह उनके आईपीएल करियर का आठवां शतक है। तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 3 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि आरसीबी को पहला झटका कप्तान फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। वह 33 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को पहले ओवर में झटका तब लगा जब यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। इसके बाद संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। संजू सैमसन 42 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग ने 4 और ध्रुव जुरेल ने दो रन बनाए। जोस बटलर 58 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। हेटमायर ने नाबाद 10 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रीस टॉप्ली ने दो विकेट चटकाए।
