Connect with us

खेल

हैदराबाद ने सीएसके को 6 विकेट से दी शिकस्त

Published

on

Loading...
Loading...

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में सनराइजर्स ने सीएसके को 6 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 16 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

हैदराबाद के लिए एडेन मार्करैम ने 36 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 37 रन‌ बनाया और ट्रेविस हेड ने 31 रन की पारी खेली। शाहबाज अहमद‌‌ सिर्फ 18 रन ही‌ बना सकें।

तो वहीं, सीएसके टीम में सबसे ज्यादा स्कोर शिवम दूबे ने बनाया उन्होंने 45 रन की पारी खेली, जबकि रहाणे ने 35 रन, जडेजा ने नाबाद 31 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 रन की पारी खेली। धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 2 गेंदों पर सिर्फ एक ही रन बनाएं। चेन्नई के लिए मोइन अली ने दो विकेट झटके। जबकि, हैदराबाद की तरफ से भुवी, कमिंस, शाहबाज और जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page