Connect with us

खेल

रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया

Published

on

Loading...
Loading...

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया। मैच के हीरो शशांक सिंह रहें। इस तरह गुजरात के बल्लेबाजों की बल्लेबाजी पर पंजाब के बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया।गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 48 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों के दम पर चार विकेट पर 199 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन शशांक और इंपैक्ट सब के तौर पर मैदान में उतरे आशुतोष शर्मा ने टीम की मैच में वापसी कराई।

इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से पंजाब ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page