अपराध
अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। बुधवार को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सारनाथ पुलिस टीम ने हिरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक अभियुक्त चंदन राजभर को 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, अवैध गांजा बेचकर अपना जीवन-यापन करता है। आज भी अंधेरे का फायदा उठाकर सुनसान रास्ते से गांजा बेचने के लिए निकला था, लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, महेश मिश्रा एवं हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहें।
Continue Reading
