Connect with us

खेल

किंग कोहली के शानदार पारी से आरसीबी ने पंजाब किंग्स को चटाई धूल

Published

on

Loading...
Loading...

आरसीबी ने अपने होमग्राउंड चिन्नास्वामी में विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के दमदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच 4 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल 2024 में जीत का खाता खोल लिया।

कप्तान विराट कोहली ने 11 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 77 रन बनाए। जबकि दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंद पर 28 रन की पारी खेली। उनके साथ लोमरोर 17 रन बनाकर नाबाद रहें। बेंगलुरु की टीम ने शुरुआत में लड़खडाहट के बाद आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक और लोमरोर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का पासा पलट दिया।

तो वहीं मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाए। टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन ने सर्वाधिक 45 रन जड़े, जबकि जितेश शर्मा ने 27 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए महज 8 गेंदों पर नाबाद 21 रन ठोके। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सिराज और मैक्सवेल ने 2-2 विकेट चटकाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page