Connect with us

अपराध

एससी/एसटी एक्ट में चार दोषियों को 3 वर्ष की कारावास

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। साढ़े सात वर्ष पूर्व जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित कर ससुर और बहु की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए चार दोषियों को दोषसिद्ध पाकर 3- 3 वर्ष की कैद एवं 7- 7 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई । वहीं अर्थदंड न देने पर 2- 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के खरौधी गांव निवासी हरिहर राम पुत्र बुद्धू राम ने 21 जुलाई 2016 को कोन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। सुबह 9 बजे जब अपना खेत जोत रहा था तभी लाठी डंडा लेकर लालता प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रघुबर शाह, रामचंद्र गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रघुबर शाह, गुड्डू उर्फ अजय कुमार पुत्र गनेश शाह, विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासीगण खरौंधी टोला वोदार, थाना कोन, जिला सोनभद्र आये और आते ही हल और बैल खोल दिया। मना करने पर जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। जब बहु जसोमती देवी बचाने आई तो उसे भी गाली देते हुए बेरहमी से पिटाई कर जाते समय गाली देते हुए जान मारने की धमकी दी। जिसकी सूचना कौन पुलिस को दिया गया ।

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान तथा पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर चारों दोषियों लालता प्रसाद, रामाचंदर गुप्ता, गुड्डू उर्फ अजय कुमार तथा विजय कुमार को दोषसिद्ध पाकर 3-3 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई गई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page