Connect with us

अपराध

भाई को स्टेशन छोड़ने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। जिले में सोमवार को कार सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करके अमित कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उसका भाई शिव कुमार मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था। घटना में अमित के चेहरे पर गोली लगी। दोनों कूद कर बाइक से भागने लगे। घटना भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में पुरुषोत्तमपुर गांव के पास हुई। इस दौरान बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कोतवाली से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर मिर्जापुर रोड पर हुई।

इस  सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, माधो सिंह बाजार निवासी बद्री नारायण उमर वैश्य के पांच बेटों में अमित कुमार उमर वैश्य (22 वर्ष) दूसरे नंबर का था। वह अपने छोटे भाई शिवकुमार उमर वैश्य को बाइक पर बैठाकर माधव सिंह रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। शिवकुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी का छात्र है। सुबह लगभग 5:30 बजे जैसे ही वह औराई कोतवाली से आगे बढ़े और पुरुषोत्तमपुर गांव के पास पहुंचे। इस बीच कार सवार उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए बाइक को ओवरटेक किया। बाइक जैसे रुकी पीछे से एक अन्य बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और अमित कुमार पर गोली चला दी। गोली अमित के चेहरे पर लगी जिससे दोनों लड़खड़ाकर गिर गए और बाइक छोड़कर तेजी से भागने लगे। घटनास्थल से लगभग 25 किलोमीटर दूर अमित गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। शिवकुमार किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।

इस घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी राजवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में मृतक अमित भी इलाहाबाद में रहकर तैयारी करता था। वह पांच भाई और दो बहन हैं। जिसमें एक भाई और एक बहन डॉक्टर है। एसपी डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बदमाश कौन थे ? इसका जल्दी पता लगा लिया जाएगा। घटना में जान बचाकर भागने वाले अमित के छोटे भाई ने बताया कि बदमाश कहां के थे ? वह उनको पहचान नहीं सका।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page