वायरल
मजदूरी का पैसा मांगने पर मिली मुकदमे की धमकी
बांदा। जिले के बरियारी खदान में काम कर रहे मजदूरों को उनका मेहनताना मांगने पर खदान सुपरवाइजर शैलेंद्र द्वारा मुकदमा करने की धमकी दी जा रही है।
एक मजदूर ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि, “हम लोगों का प्रतिदिन का मजदूरी 250 रुपए होता है, लेकिन खदान के सुपरवाइजर शैलेंद्र सिर्फ 50 रूपये ही देते हैं। बाकी पैसा मांगने पर मुकदमे की धमकी देते हैं। आज से 1 साल पहले यहां पर काम करने के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई थी। यहां पर सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जाता। बड़ी-बड़ी मशीनों से पानी की बीच धारा में 25 से 30 फुट के गढ्ढे हो गए हैं, जिसके चलते कभी भी बड़ी घटना हो सकती है”।

इस दौरान पीड़ित मजदूरों ने जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से न्याय की गुहार लगाई है। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है और मजदूरों को आश्वस्त किया है।
