Connect with us

राज्य-राजधानी

सीबीआई ने अखिलेश यादव को इस मामले में भेजा नोटिस, कल होनी है पेशी

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली/लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के नेता अखिलेश यादव को अवैध खनन से जुड़े मामले में 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया है‌। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अखिलेश को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया है। जिसमें अखिलेश को बतौर गवाह पेश होना है। अखिलेश को जनवरी 2019 में दर्ज की गई सीबीआई की उस एफआईआर के संबंध में तलब किया गया है, जो हमीरपुर में 2012-2016 के बीच कथित अवैध खनन से संबंधित है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, जनवरी 2019 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट, खनन अधिकारी और अन्य सहित कई लोक सेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें आरोप है कि, सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया और आपराधिक साजिश में सरकारी कर्मचारियों ने निविदा प्रक्रिया का पालन किए बिना अवैध रूप से नए पट्टे और नवीकरण पट्टे दिए। इसके अलावा लोगों को अवैध रूप से छोटे खनिजों का उत्खनन करने की अनुमति भी दी गई तथा लघु खनिजों की चोरी करने और धन उगाही करने की अनुमति दी गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page