Connect with us

वायरल

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, मासूम समेत 4 की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मासूम समेत 4 की मौत हो गई, चारों बाइक सवार एक ही परिवार से हैं और बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी हैं। जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का अस्पताल पहुंचाया है और परिजनों का इंतजार कर रही है।

Loading...

मिली जानकारी के मुताबिक, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। वहीं, जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page