Connect with us

वायरल

योगी सरकार ने किए 15 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर

Published

on

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। झांसी के मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। श्याम बहादुर सिंह सीडीओ शाहजहांपुर को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद बनाया गया है। नागेंद्र प्रताप सिंह सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद से महानिदेशक आयुष बनाए गए हैं। झांसी के मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। यह पद कुछ समय से ख़ाली था। आईएएस डॉ. बलकार सिंह को प्रदेश का नया आवास आयुक्त बनाया गया है। अभी तक वो एमडी जल निगम ग्रामीण के पद पर तैनात थे। वहीं सचिव कृषि राजशेखर को जल निगम ग्रामीण के पद पर तैनाती दी गई है।

ट्रांसफर हुए 15 आईएएस अधिकारियों की सूची इस प्रकार है –

IAS चैत्रा बी कमिश्नर अलीगढ़ बनायी गयीं। IAS विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बनाये गये। IAS रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने। IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। IAS बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। IAS रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। IAS विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने।

IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बने। IAS चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं। IAS मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा। IAS पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। IAS बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए।IAS आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने। IAS रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। IAS राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बने।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page