Connect with us

राज्य-राजधानी

पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का उद्घाटन, द्वारका में की स्कूबा डाइविंग

Published

on

Loading...
Loading...

द्वारकाधीश मंदिर में किया दर्शन पूजन

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वारका में स्कूबा डाइविंग की। इस दौरान उन्होंने अपना एक्सपीरियंस व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह एक दिव्य अनुभव था”। इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो को‌ उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। पीएम ने द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात वो यहां के लोगों से भी मिले।

इसके बाद उन्होंने सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। इस सेतु को बनाने में लगभग 978 करोड़ रुपए की लागत आई है। सुदर्शन सेतु भारत का सबसे लंबा केबल-आधारित पुल है, जो ओखा मुख्य भूमि और गुजरात में बेट द्वारका द्वीप को जोड़ता है। पहले इसे ‘सिग्नेचर ब्रिज’ के नाम से जाना जाता था।

अपने ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’, ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन से पहले, पीएम ने कहा कि, “यह गुजरात की विकास यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा”। पुल के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page