वायरल
प्रख्यात अभिनेता ऋतुराज सिंह की मौत, सदमे में टेलीविजन समेत फिल्म इंडस्ट्री
टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी से गहरी छाप छोड़ने वाले मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का मंगलवार को 59 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत के खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि, ऋतुराज को बीती रात करीब 12:30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उन्हें पहले से ही पैंक्रियाज से संबंधित स्वास्थ्य समस्या थी और उनका ईलाज भी चल रहा था।

ऋतुराज सिंह का टीवी इंडस्ट्री में एक लंबा करियर रहा है। हाल ही में वो रुपाली गांगुली के हिट शो अनुपमा में नजर आए थे। इसके अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम करने के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की विभिन्न फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी। इनमें “बद्रीनाथ की दुल्हनिया”, “सत्यमेव जयते 2” आदि प्रमुख फिल्में हैं।
