Connect with us

वायरल

दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का हुआ निधन

Published

on

Loading...
Loading...

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद में इलाज चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं। आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाकर सुहानी ने रातों-रात सुर्खियां बटोर ली थी।

Loading...

कुछ दिन पहले ही उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं, उसके रिएक्शन के चलते सुहानी की पूरी बॉडी में पानी भर गया था। इसी रिएक्शन के चलते शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। शनिवार को सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का अंतिम संस्कार किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page