Connect with us

राज्य-राजधानी

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा का अंधेरी से शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। दिव्यांगजनों की सेवा कर हस्ताक्षर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के वार्षिक तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा का शुक्रवार की देर शाम अंधेरी से शुभारंभ हुआ । यह यात्रा साईं शिरडी, शनि शिंगणापुर के बाद त्रयंबकेश्वर महादेव तक की होगी।यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मुंबई अंधेरी पूर्व की विधायक ऋतुजा रमेश लटके ने रवाना किया।

इस अवसर पर समाजसेवी तथा संस्था के अध्यक्ष टी एन दुबे ने कहा कि, वर्ष 2003 से उनकी संस्था दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए जी जान से लगकर काम कर रही है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को धार्मिक यात्रा कराकर उन्हें पुण्य लाभ दिलाती है। प्रतिवर्ष यात्रा में 100 से अधिक दिव्यांग बंधु भाग लेते हैं।

Loading...

इस अवसर पर सद्गुरु फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा संस्था के संरक्षक गणेश अग्रवाल, नेता बीजेपी अखिलेश सिंह, सुप्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार कुमार वैभव, ज्ञानशिखा टाइम्स के उपसंपादक (क्राइम रिपोर्टर) अरुण कुमार सिंह, प्रमोद पांडे सिटी न्यूज़ डायरेक्टर, एडवोकेट अशोक मिश्रा, दिनेश सिंह, अशोक सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page