Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने देर रात कड़कड़ाती ठंड में रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

ठंड से बचाव के लिए ब्लोअर लगाए जाने का दिया निर्देश

Loading...
  वाराणसी। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने बुधवार को देर रात कड़कड़ाती ठंड में आंध्र पुल स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे लोगों के रहन-सहन की व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में दरवाजा नहीं लगा था और समुचित साफ सफाई भी नहीं रहा। जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। रेन बसेरा में रह रहे लोगों के लिए ठिठुरन भरी ठंड से बचाव के लिए ब्लोअर की व्यवस्था न होने पर मौके पर मौजूद लोगों को फटकार लगाते हुए उन्होंने तत्काल ब्लोअर लगाए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरों में रहने वाले लोगों के लिए ठंड से बचाव के समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page