Connect with us

वाराणसी

कांग्रेस पार्टी के 139 वे स्थापना दिवस पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल द्वारा किया गया झंडारोहण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी:आज कांग्रेस पार्टी के 139 वे स्थापना दिवस के सुअवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल द्वारा वाराणसी कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण किये व विचार गोष्ठी हुई।साथ पार्टी की मुहिम 138 वर्ष पूर्ण होने पर “डोनेट फॉर देश” के लिए आवाह्न किया गया।

Loading...

जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल वमहानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सँयुक्त रूप से कहा की — कांग्रेस स्थापना दिवस की पार्टी के समस्त नेताओं, पदाधिकारियों एवं हमारे कार्यकर्ताओं को अनंत शुभकामनाएं।कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता, विकास, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को अपना ध्येय माना है।इस सुअवसर पर हम मिलकर यह प्रण लें कि कांग्रेस की रीति-नीति के प्रति समर्पित रहकर, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।कांग्रेस पार्टी सत्य ,अहिंसा ,प्रेम ,सौहार्द की बुनियाद है कांग्रेस का लक्ष्य लोकतंत्र ,बराबरी ,न्याय और एकजुटता का लक्ष्य है।हमे गर्व है की हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही है साथ ही पार्टी ने 138 वर्ष पूर्ण होने पर एक मुहिम चालू की है “डोनेट फॉर देश” हम आवाह्न करते है की कार्यकर्ता ,पदाधिकारी ,आमजन ,काशीवासी अपनी मदद करे जिससे पार्टी मजबूत हो।कांग्रेस पार्टी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है, कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना को लंबा सफर तय करते-करते 138 वर्ष हो गए। 138 साल का त्याग, बलिदान, समर्पण का इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।यह राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण का प्रतीक दिवस है। सत्य, अहिंसा, परस्पर सम्मान और भाईचारे की यह परंपरा ही कांग्रेस का दूसरा नाम है।
उसके उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व चंद्र मोहन पाण्डेय जी के पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी लोगो ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया।।
उक्त अवसर पर राजेश्वर पटेल,राघवेन्द्र चौबे, दुर्गा प्रसाद गुप्ता,जितेन्द्र सेठ,डॉ राजेश गुप्ता,अजय सिंह शिवजी,पंकज चौबे,राकेश चंद्र शर्मा,अब्दुल हमीद डोडे,प्रमोद वर्मा,ऋषभ पाण्डेय,पारसनाथ यादव,पीयूष श्रीवास्तव,मो आदिल,श्रवण गुप्ता,कुँवर बबलू बिंद,जमील अहमद,प्रशान्त पाण्डेय,मो उज्जैर, रामजी गुप्ता, आजम अंसारी,तहसीलदार पाण्डेय,किशन यादव,कृष्णा गौड़,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page