Connect with us

राज्य-राजधानी

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज रात 2.30 बजे भक्तों को दर्शन नहीं देंगे, स्वास्थ्य के चलते लिया फैसला

Published

on

मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अब रात 2.30 बजे भक्तों को दर्शन नही देंगे। स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। वह अब भक्तों से केवल एकांकी मुलाकात करेंगे। सोमवार रात प्रेमानंद महाराज के आश्रम गेट पर यह नोटिस चस्पा किया गया है। आश्रम प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यह निर्णय अनिश्चित काल के लिए लिया गया है।
संत प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रोज रात 2.30 बजे आश्रम से बाहर निकलते थे। करीब 2 किलोमीटर चलकर हित राधा केली कुंज पहुंचते थे। इस दौरान काफी संख्या भक्त महाराज के दर्शन के लिए रास्ते में खड़े रहते थे। भक्त रास्ते में फूलों की रंगोली बनाते थे। निवास से लेकर आश्रम तक का रास्ता फूलों से पट जाता था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page