Connect with us

वाराणसी

नारी शक्ति के नेतृत्व में राष्ट्र की विकास यात्रा में आएगी तेजी – रविंद्र जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तरी विधानसभा के नारी शक्ति महिला सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी शहर उत्तरी विधानसभा की नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् के प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की पूर्व उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय तथा महानगर महिला मोर्चा की कुसुम सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य वक्ता, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने नारी शक्ति का पर्व नवरात्रि और 388, उत्तरी विधानसभा में बधाई देते हुए महिलाओं से कहा कि भारत मातृत्व सत्ता का देश रहा है और हमारे देश में महिलाओं को देवी स्वरूप का दर्जा दिया जाता है और कहा कि हर युग में महिलाओं ने राजनीतिक सूझबूझ के कारण सत्ता को चलाया है। उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन की गूंज आज विश्व भर में सुनाई दे रहा है और देश नारी शक्ति के नए आयोजन का स्वागत कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन में देश की महिलाओं को 33% का राजनीतिक क्षेत्र में आरक्षण देकर और नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करके, देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाते हुए, देश के नए संसद के कार्य का आगाज नारी शक्ति को समर्पित कर किया।
समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज आधुनिक भारत के हर क्षेत्र में देश की बेटियां आगे बढ़ रही है और देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है तथा भारत के लिए गौरवशाली इतिहास रचेगा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक व महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने आए हुए सभी अतिथियों एवं मातृ शक्तियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी जी के साथ है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत हुआ। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्रम् प्रदान कर, नारियल चुनरी भेंट कर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने बताया कि 389, दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन गुरुवार 19 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे पराड़कर स्मृति भवन, गोलघर में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन होंगी।
गणेश मंडपम् में हुए समारोह में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, सुरेखा सिंह, पूजा दीक्षित, रानिका जायसवाल, कुसुम सिंह पटेल, पूजा राय, सरस्वती इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मनोरमा पांडेय, अंजू जायसवाल, साधना वेदांती, मंजू सिंह, उषा सिंह, रिचा सिंह, फुलवंती, राधा, प्रमिला सोनकर, मोनिका पांडेय, माधुरी गुप्ता, विभव सिंह, एडवोकेट तरुण चतुर्वेदी सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता, अध्यापक, चिकित्सक सहित संभ्रांत वर्ग की महिलाएं मौजूद रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page