Connect with us

अपराध

बड़ागांव पुलिस ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर रूपये की मांग करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: स्कार्पियों सवार व्यक्तियों द्वारा हूटर बजाते हुए ट्रक को पीछे से टक्टर मार दिये, जिसके बाद ट्रक चालक को ट्रक से उतारकर गाली गलौज व मारते-पीटते हुये अपनी स्कार्पियो गाड़ी मे बैठाकर रूपये की मांग करने लगे थे। उक्त के सम्बन्ध में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 347/23 धारा 323/504/506/342/327 भादवि0 पंजीकृत किया गया था। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण पंकज सिंह पुत्र कमला प्रसाद सिंह व अभिषेक सिंह पुत्र रामसिंगार सिंह, निवासीगण ग्राम सीटूपुर, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page