Connect with us

वाराणसी

‘वित्तीय सशक्तिकरण से अंत्योदय’ के लक्ष्य के साथ मनेगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 9-13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन

देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में डाक विभाग की अहम भूमिका – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

‘टूगेदर फॉर ट्रस्ट’ थीम के साथ मनेगा ‘विश्व डाक दिवस’

तमाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का डाक विभाग रहा है गवाह

Advertisement

डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है जो कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे विश्व में 9 अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस’ मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम ‘टूगेदर फॉर ट्रस्ट’ है। उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ‘डाकिया डाक लाया’ से ‘डाकिया बैंक लाया’ तक के सफर में डाक सेवाओं ने तमाम नए आयाम रचे हैं। तमाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का डाक विभाग गवाह रहा है। देश की सीमाओं से परे अन्य देशों तक पहुँचने में भी हमारी मदद करता है।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इसी क्रम में 9-13 अक्टूबर तक ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ मनाया जाएगा और हर दिन को एक उत्पाद या सेवा विशेष पर फोकस किया जायेगा-

9 अक्टूबर – विश्व डाक दिवस
10 अक्टूबर – वित्तीय सशक्तिकरण दिवस
11 अक्टूबर – फिलेटली दिवस
12 अक्टूबर – मेल एवं पार्सल दिवस
13 अक्टूबर – अंत्योदय दिवस

इसलिए मनाया जाता है विश्व डाक दिवस

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विश्व डाक दिवस का उद्देश्य विश्व भर में लोगों के दैनिक जीवन, व्यापार और सामाजिक तथा आर्थिक विकास में डाक सेवाओं की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ‘एक विश्व-एक डाक प्रणाली’ की अवधारणा को साकार करने हेतु 9 अक्टूबर, 1874 को ‘यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’ की स्थापना बर्न, स्विट्जरलैंड में की गई, जिससे विश्व भर में एक समान डाक व्यवस्था लागू हो सके। भारत प्रथम एशियाई राष्ट्र था, जो कि 1 जुलाई 1876 को इसका सदस्य बना। कालांतर में वर्ष 1969 में टोकियो, जापान में सम्पन्न यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में इस स्थापना दिवस को ‘विश्व डाक दिवस’ के रूप में मनाने हेतु घोषित किया गया।

Advertisement

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक सप्ताह के दौरान डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं राजस्व अर्जन में वृद्धि पर जोर दिया जायेगा। वहीं डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली को समझने हेतु स्कूली बच्चों द्वारा डाकघरों का भ्रमण, क्विज, स्टैम्प डिजाइन, ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता, सेमिनार, वर्कशॉप, उत्कृष्टता हेतु डाक कर्मियों का सम्मान, डाक निर्यात केंद्र, मेल व पार्सल कस्टमर्स मीट, आधार कैम्प, वित्तीय साक्षरता कैम्पेन, बचत सेवाओं, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक उत्पादों इत्यादि को लेकर हर जिले में वित्तीय सशक्तिकरण मेलों और डाक चौपाल का आयोजन किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page