वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी
वाराणसी। उक्त गोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ) एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन राम सेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं लाइन्स विक्रान्त वीर, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, समस्त प्र0नि0 / थानाध्यक्ष / यातायात निरीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उक्त गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निम्न आदेश निर्देश दिये गए। आगामी पर्व / त्योहारों (दुर्गा पूजा, दशहरा) के दृष्टिगत शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थानों में लम्बित एसआर) केसेज के संबंध में सम्बन्धित से जानकारी ली गयी तथा विवेचना समय से निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त पुलिस उपायुक्त (काशी वरूणा गोमती) जोन को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने यहाँ अपराध समीक्षा बैठक में अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश सम्बन्धित को देना सुनिश्चित करें। संवेदनशील मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आई.जी. आर. एस पोर्टल / जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा उसका फीडबैक नियमित रूप से लिया जाए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी करने, आपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने तथा गुंडों माफिया की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया। निरोधात्मक कार्यवाही गैंगेस्टर गुडा, NDPS, आबकारी के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही
किये जाने हेतु समस्त प्र0नि0 /थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आगामी चरण 15 अक्टूबर, 2023 से प्रारम्भ होगा जिसके सम्बन्ध में बाजार में नियमित रूप से चेकिंग करने तथा पुलिस अधिकारियों की तैनाती वर्दी व सादे में किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
महिलाओं / बालिकाओं में सुरक्षा की भावन को दृढ़ करते हुए 112, 181, 1090 आदि हेल्प लाईन नम्बरों के उपयोगिता के संबंध में जानकारी दिये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के तहत के थाना, सड़क, दुकान, सार्वजनिक स्थानों आदि पर जन सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया। नियमित रूप से जनसुनवाई किये जाने हेतु समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया । सवेरा योजना में पंजीकरण तथा आवश्यकतानुसार बुजुर्ग की सुरक्षा व मदद समय से सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ट्राफिक मित्र / जाम की मैपिंग / यातायात नियम के विरूद्ध चलने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग नियमित रूप से प्रतिदिन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
