Connect with us

वाराणसी

वाराणसी पहुंचे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़

Published

on

Loading...
Loading...

5 अक्टूबर को महारानी दुर्गावती जयंती को लेकर बैठक की गई

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़ का सर्किट हाउस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वाराणसी जिला अध्यक्ष शोभनाथ गोंड और गोंड समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वाराणसी जिला अध्यक्ष शोभनाथ गोंड की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 5 अक्टूबर को महारानी दुर्गावती के जयंती मनाने को लेकर था। महानगर के सभी पदाधिकारी की मौजूदगी में इस बैठक को संपन्न किया गया।

संजय गौड़ ने कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर 5 अक्टूबर को महारानी दुर्गावती के जयंती को भव्य रूप से मनाना है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को और मजबूत करने की आवश्यकता है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे देश में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है।भारतीय जनता पार्टी सभी जाति सभी धर्म को मिलाकर सबका साथ सबका विकास का संदेश देती है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति के वाराणसी जिला अध्यक्ष शोभनाथ गोंड प्रदेश महामंत्री इंजीनियर विद्याभूषण गोंड, कुलदीप गोंड, महानगर अध्यक्ष अरविंद खरवार, ममता गोंड, वर्षा गोंड, साधना गोंड के अलावा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page