वाराणसी
विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
लोहता। क्षेत्र के भरथरा गांव में गुरुवार को दोपहर में विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने दो जगहों पर काफी दिनों से अवैध रुप से हो रही जमीन की प्लाटिंग का निर्माण को जेसीबी मशीन से धवस्त कराया। बताया जाता है कि भरथरा गांव में पोखरी को पाटकर लगभग दो विघा जमीन पर काफी दिनों से विकास प्राधिकरण से बगैर नक्शा पास कराये छोटे छोटे प्लाट पर निर्माण हो रहा था ।यहां पर बने दो कमरे और चारदीवारी को ढहा दिया गया। इसके बाद हरिजन बस्ती के पास लगभग 15 विस्वा भूमि पर हो रहे अवैध प्लाटिंग की चारदीवारी को तोड़ा गया। विकास प्राधिकरण केअधिकारियों ने महमूदपुर रेलवे क्रासिंग से भरथरा चौराहे तक एक किलोमीटर सड़क पर दोनों पटरियों पर बन रहे मकान और दुकान के निर्माण को ध्वस्त कराने का जमीन मालिकों को चेतावनी देकर वापस चले गये। कुछ देर के प्लाटिंग कर रहे लोगो मेंऔर गांव में हड़कंप मच गया था।
