Connect with us

वाराणसी

हिंदू राष्ट्र को मिला हनुमान धारा के हनुमान जी का आशीर्वाद. डॉ गीता रानी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी जी के निर्देशानुसार डॉक्टर गीता रानी( राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा )चित्रकूट के ऊंचे पहाड़ो पर स्थित हनुमान धारा के बजरंगबली हनुमान जी मंदिर में दर्शन पूजा आरती किया। हनुमान धारा मंदिर के मुख्य पुजारी जी हिंदू राष्ट्र निर्माण बुकलेट पर हस्ताक्षर करके हिंदू राष्ट्र को समर्थन दिया। डॉ गीता रानी ने कहा कि हनुमान धारा में आए हुए श्रद्धालुओं ने भी बहुत ही उत्सुकता से हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। मुझे ऐसा लगता है कि हिंदू राष्ट्र निर्माण संकल्प को श्री रामचंद्र जी के परम भक्त बजरंगबली हनुमान जी का आशीर्वाद मिल चुका है। अब भारत बहुत ही जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। इसअटूट विश्वास के साथ हिंदू महासभा हस्ताक्षर अभियान में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page