अपराध
जंसा पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी:अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना जंसा पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 0089/2023 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्तगण अरविन्द कुमार सिंह पुत्र स्व0 त्रिभुवन सिंह उम्र करीब 48 वर्ष, विजय सिंह उर्फ गोलू पुत्र अरविन्द सिंह उम्र करीब 19 वर्ष, छाया देवी पत्नी अरविन्द सिंह उम्र करीब 45 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बरेमा थाना जंसा जनपद वाराणसी को आज उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किये गये । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना जंसा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Continue Reading
