Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन प्रमिता सिंह के नेतृत्व में, प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, पुलिस चौकी इनचार्ज गिलट बाजार चौकी उप निरीक्षक विनायक सिंह पुलिस और QRT के उप निरीक्षक मनोज सिंह तथा पुलिस QRT के सहयोग से, संत अतुलानंद विद्यालय से भोजूबीर तिराहा होते हुए सर्किट हाउस, कचहरी फल मंडी से वरुणा पुल तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं :-
सड़क के दोनों दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर दुकान के अंदर करवाया गया।
मार्ग पर जितने भी गुमटी अवैध रूप से रखा गया था सभी को हटवा दिया गया l
मुख्य मार्गों से सभी अवैध ठेला/गुमटी वेंडरों को हटवा गया अथवा जब्त किया गया। करीब 3 ट्राली सामान जब्य किया गया।
विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने से सभी वेंडरों को हटवा कर पूरा मार्ग खाली करवाया गया l
कचहरी फल मंडी सभी वेंडरों को हटवा कर पूरा इलाक़ा खाली करवाया गया ताकि सफ़ाई करवाया जा सके l
पूरे इलाके में दुकानों के आगे लगाए गए तिरपाल, टिन शेड और खुलवा दिया गया l
वरुणा पुल के पास बने सामुदायिक शौचालय के बगल में अवैध रूप से स्ट्रक्चर खड़ा किया गया था जिसे ध्वस्त करवा कर ज़ब्त कर लिया गया l
कुछ अत्याधिक अतिक्रमण और गंदगी करने वालों को जुर्माना भी किया गया। कुल जुर्माना राशि *रु6,900/- वसूला गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page