Connect with us

वाराणसी

रोटरी की पब्लिक इमेज समाजिक काम से ही बनती है – गवर्नर अनिल अग्रवाल

Published

on

Loading...
Loading...

स्कूल में टॉयलेट्स ब्लॉक बनाने के लिए सहयोग का किया वादा
सेनेट्री पैड मैन्युफैक्चरिंग मशीन के लिए देंगे मैचिंग ग्रांट

Loading...

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के मंडलाध्यक्ष रो. अनिल अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा नव युग विद्या मंदिर इंटर कालेज ढेलवरिया चौका घाट में हुई। लड़कियों के शिक्षा के लिये 50 से ज्यादा छात्राओं को स्कूल बैग, कापी, पेंसिल बाक्स, बिस्कुट, टॉफी मण्डलाध्यक्ष के करकमलों द्वारा निष्पादित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश पाण्डेय ने कहा कि रोटरी वाराणसी ईस्ट विगत 12 वर्षों से कुछ न कुछ करती चली आ रही है। मंडलाध्यक्ष स्कूल भ्रमण करते समय ट्वायलट जीर्ण शीर्ण अवस्था में देखने पर उन्होंने डिस्ट्रिक्ट से टॉयलेट ब्लाक बनवाने का आश्वाशन दिया। इस प्रोजेक्ट के समाप्त के बाद
कैंटोमेंट स्थित एक रेस्टोरेंट में क्लब के अध्यक्ष रो. राजू राय ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अनिल अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट 3120 की प्रथम महिला रो. कविता अग्रवाल का स्वागत किया। गवर्नर ने क्लब चार्टर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। अध्यक्ष राजू राय ने इस सत्र में किये गये काम को विस्तार से बताया। इस अवसर पर गवर्नर रो. अनिल अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि आप सैनेट्री पैड वेडिंग मशीन लगवाने का प्रयास करें तो डिस्ट्रिक्ट सहयोग करेगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता ने बखूबी निभाया असिस्टेंट गवर्नर रो. अजय पांडेय, डिस्ट्रिक्ट सचिव रो. आशुतोष द्विवेदी, रो. दीपक अस्थाना ने भी संबोधित किया।
उक्त अवसर पर क्लब के राजेश गुप्ता, सी के गांगुली, श्यामली दास गुप्ता, रत्ना बागची, उमेश मिश्रा, डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ पी के मुखर्जी डॉ आर. के. यादव , प्रभाकर जयसवाल, के के सिंह, विपिन शंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page