Connect with us

अपराध

वरिष्ठ पत्रकार व सहयोगी पर जानलेवा हमला करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Published

on

Loading...
Loading...

पत्रकार ने दिया पुलिस को धन्यवाद

वाराणसी । 4 दिनों पूर्व लालपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर चौकी अंतर्गत पंचकोशी रोड पर गाजीपुर के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा तथा उनके सहयोगी वरुण मिश्रा पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य अभियुक्तों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से शिनाख्त कर अथक प्रयास से सोमवार को पांडेपुर चौकी प्रभारी हर्ष मणि तिवारी हिरासत में ले लिया । बाद में वरिष्ठ पत्रकार को पुलिस चौकी पर बुलवाकर चौकी प्रभारी ने हमलावरों की शिनाख्त भी करवाई । पुलिस के अक्षरशः कार्यवाही पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा ने पुलिस को धन्यवाद दिया ।

Loading...


बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा शुक्रवार की रात अपने परिचित के घर से एक समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे तभी पंचकोशी रोड पर गाड़ी पार्किंग को लेकर कुछ शराबी युवकों ने विवाद कर लिया । बाद में उन लोगों ने अपने दर्जनों साथियों को बुलाकर धर्मेंद्र मिश्रा तथा उनके सहयोगी वरुण मिश्रा पर प्राणघातक हमला कर दिया । जिसमे धर्मेंद्र मिश्रा को मामूली तथा वरुण मिश्रा को गंभीर चोट आई ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page