वाराणसी
नाबालिग लड़की के साथ अपहरणकर्ता गिरफ्तार
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी।लोहता पुलिस ने थाने से पंजीकृत फरार वांछित अपहरण कर्ता नाबालिग लड़की के साथ मुखबिर की सूचना से गिरफ्तार
बताया जाता है कि शुक्रवार को सुबह थाना अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय अपने हमराही के साथ गस्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिलती है कि थाने पंजीकृत फरार वांछित अपहरणकर्ता नाबालिग लड़की की साथ मुढैला तिराहे पर खड़ा है कहीं भागने के फिराक में है सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता नाबालिग लड़की को लेकर भागने लगा शक होने पर दौड़ाकर पकड़ कर थाने लाये कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मै इस लड़की से प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं इसी डर से हमलोग भाग रहे थे उसी समय आप हमें पकड़ लिए।पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल के भेजा अपहरणकर्ता आरोपी का नाम आकाश उर्फ बलदाऊ पुत्र निम्रिक सोनकर निवासी ग्राम जमालपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर के बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना अध्यक्ष राज कुमार पांडेय उप निरीक्षक पवन कुमार पांडेय कांस्टेबल आदित्य कुमार महिला कांस्टेबल जया त्रिपाठी आदि लोग शामिल रहे।
