वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन प्रमिता सिंह द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ कैंट इंग्लिशिया लाइन में घोषणा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया साथ ही बेतरतीब ढंग से मार्ग अवरुद्ध कर खड़े किए गए ऑटो रिक्शा को निर्धारित ऑटो स्टैंड में खड़ा करवा कर मार्ग खाली करवाया गया साथ ही नेहरू मार्केट से होते हुए कैंट रेल्वे स्टेशन के सामने मार्ग पर अवैध रूप से सड़क पर मार्ग अवरुद्ध कर ठेला खोमचे लगाने वाले सभी वेंडरों को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया ताकि सफाई कार्य सुचारू रूप से करवाया जा सके , पुल के नीचे अवैध रूप से रहने वाले खानाबदोशों को कैंट रोडवेज जे सामने से लगायत चौका घाट तक पूरे इलाके से हटवा कर इलाक़ा खाली करवाया गया l मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद आकांक्षा तिवारी द्वारा प्राप्त पत्र संख्या एम-21/2/मिस./1717 का संज्ञान लेते हुए मिंट हॉउस इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाते हुए मिंट हॉउस तिराहे से होटल ताज तक सड़क और पटरी से तमाम वेंडरों को हटवा कर पूरा इलाक़ा खाली करवा दिया गया साथ ही लावारिस हालत में रखा हुआ काउन्टर ज़ब्त कर लिया गया तथा तिराहे और पार्क से सभी झोपड़े खुलवा दिया गया lजोनल अधिकारी दशाश्व मेघ जोन संजय तिवारी के उपस्थिति में चितरंजन पार्क से सभी अवैध रूप से रखे हुए काउन्टर, ठेले, झुग्गियों और वेंडरों को हटवा कर पूरा पार्क खाली करवाया गया साथ ही *एस.एफ.आई दशाश्व मेघ चौकी और उनकी टीम के सहयोग से उक्त इलाके में सफ़ाई भी करवा दिया गया l
रानी पुर पोखरा स्थित गली से प्राप्त शिकायत (गली में अवैध रूप से चबूतरा बना कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध ) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच अवैध रूप से बनाए गए चबूतरे को ध्वस्त करवा दिया गया l उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया साथ ही अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि 1,800 रू. वसूला गया।
