Connect with us

वाराणसी

नमो घाट पर होगा रक्तदान महोत्सव, 74 वे गणतंत्र दिवस पर 74 यूनिट का लक्ष्य

Published

on

Loading...
Loading...

पहली बार होगा नमो घाट पर रक्तदान
वाराणसी सहित भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, रेनुकूट से आएंगे रक्तदाता

Loading...


वाराणसी। गणतंत्र दिवस के 74 वें वर्षगांठ पर असोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स द्वारा नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम खिड़कियां घाट पर रक्तदान महोत्सव आयोजित किया गया है। असोसिएशन के फाउंडर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सन्दीप चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि केशव जालान चीफ वार्डेन सिविल डिफेन्स होंगे। रक्तदान महोत्सव में काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब, वाराणसी इश्क़ फाउंडेशन, शिवन्या फाउंडेशन – भदोही, मिर्जापुर ब्लड डोनर्स क्लब, प्रयास फाउंडेशन – रेनुकूट, जीवन रक्षक फाउंडेशन – गाजीपुर तथा गोवर्धन पूजा समिति के रक्तदुत रक्तदान करेंगे। संरक्षक प्रदीप इसरानी, नीरज पारिख, सचिव नमित पारिख, सचिव रोहित साहनी, वेद प्रकाश गुप्ता को कार्यक्रम सफलता के लिए जिमेदारी दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page