Connect with us

वाराणसी

माल के बाहर फिल्म पठान का विरोध, अंदर मस्ती डांस का वीडियो हो रहा वायरल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। आईपी मॉल सिगरा में लगे फिल्म एक्टर शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के रिलीज होने पर बुधवार को हिंदू संगठनों ने सिगरा स्थित आईपी माल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। युवकों का समूह नारेबाजी करते हुए माल पर पहुंचा।
फिल्म में हिंदू भावनाओं को आहत करने का दृश्य और डायलाग पर आपत्ति जताई। कहा कि वालीवुड में एक ऐसा समूह है जो जानबूझ कर हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है। यह फिल्म उसी तरह के लोगों की सोच का हिस्सा है। जो कुछ अति उत्साही युवकों ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिये। एक तरफ सिनेमा हाल के बाहर प्रदर्शन हुआ तो दूसरी ओर अंदर सिनेमा देख रहे लोग फिल्म के गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे।
सिनेमा हाल के अंदर दर्शक फिल्म के खूब मजे ले रहे थे। जब हाल में पहुंचे तो दर्शक खुशियों का इजहार कर रहे थे। इधर, विरोध को देखते हुए माल के बाहर सुरक्षा के लिहाज से सिगरा इंसपेक्टर राजू सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम श्री प्रकाश सिंह एके सिंह भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। फोर्स की तैनाती कर दी गई है। डाग स्क्वायड के साथ पीएसी भी तैनात है। उधर, छावनी स्थित जे एच वी मॉल पर पठान फिल्म के विरोध के दृष्टिगत इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकान्त अपनी टीम के साथ मौजुद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page