वाराणसी
जी-२० सम्मेलन की तैयारियों की मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त एवं ज़िलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
Varanasi: जी-२० सम्मेलन की तैयारियों की मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन एवं ज़िलाधिकारी एस० राजलिंगम द्वारा संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की गई।
Loading...
उक्त बैठक में उपाध्यक्ष-वा०वि०प्रा० अभिषेक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नगपाल, एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल समेत अन्य विभागों के अधिकारिगण उपस्थित रहे।
उक्त बैठक संबंधित मुख्य बिंदु निम्नवत् है-
- मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा प्रोटोकॉल एवं लोजिस्टिक्स, वेन्यू, जनभागीदारी समेत अन्य कार्यों हेतु कमेटी द्वारा अधिकारियों को दायित्व सौपे गये, जिनका विवरण निम्नवत् है-
- प्रोटोकॉल, लॉजिस्टिक्स एवं होटल व्यवस्था
- सदस्य: पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर ज़िलाधिकारी(प्रोटोकॉल), एयरपोर्ट डायरेक्टर, उपनिदेशक पर्यटन एवं अन्य
- कार्य: आयोजन हेतु मूवमेंट प्लान, मूवमेंट रूट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, वाहनों का प्रबंध, होटल एवं रूम व्यवस्था, लाइज़न ऑफिसर की तैनाती, आगंतुकों की स्वागत व्यवस्था समेत अन्य कार्य
- सुरक्षा समिति
- सदस्य: पुलिस आयुक्त समेत पुलिस कमीशनरेट स्तर से नामित अधिकारिगण
- कार्य: सुरक्षा संबंधित समस्त व्यवस्थाएँ
- पर्यटन समिति
- सदस्यः पुलिस उपायुक्त (वरुणा एवं काशी ज़ोन), अपर ज़िलाधिकारी(नगर), उपनिदेशक पर्यटन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी एवं अन्य
- कार्यः पर्यटन व्यवस्था, पर्यटन स्थलों पर साफ़-सफ़ाई, फ़साड लाइटिंग कार्य, पर्यटन स्थलों संबंधित ब्रॉशर आदि का प्रकाशन एवं वितरण, क्रूज़ व्यवस्था, डिलेगेट्स का स्वागत, टूरिस्ट गाइड की तैनाती आदि।
- विद्यार्थियों पर आधारित सहभागिता समिति
- सदस्यः मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलसचिवगण, प्रधानाचार्यगण एवं अन्य
- कार्यः जी-२० आधारित ह्यूमनचेन, वॉकथान्, मार्चपास्ट, पोस्टर-मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग, मानव शृंखला समेत अन्य प्रतियोगिताएँ तथा वॉकाथॉन, साइकिल रैली एवं सेमिनार, वर्कशॉप, सिंपोसियम तथा अन्य थीम-आधारित कार्यक्रमों का आयोजन
- कार्यक्रम स्थल व्यवस्था समिति
- सदस्यः पुलिस उपायुक्त( काशी , वरुणा ज़ोन एवं यातायात), अपर ज़िलाधिकारी (वित्त/राजस्व एवं प्रशासन), सचिव-वा०वि०प्रा०, मुख्य महाप्रबंधक वाराणसी स्मार्ट सिटी एवं अन्य
- कार्यः कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा एवं सफ़ाई व्यवस्था, एलईडी वॉल एवं फ़िल्म, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, मोमेंटो, लाईट, मंच की व्यवस्था, विभागों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य।
- जनसभागिता समिति
- सदस्यः नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष-वा०वि०प्रा॰, पुलिस उपायुक्त( काशी , वरुणा ज़ोन एवं यातायात), समेत अन्य
- कार्यः मुख्य मार्गों, कॉलोनी, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जनसभागिता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, संस्थाओं, मंडलों के प्रतिभाग संबंधित आयोजन, वेंडिंग ज़ोन एवं पार्किंग ज़ोन के निर्धारण समेत अन्य।
- सौंदर्यीकरण समिति
- सदस्यः नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष-वा०वि०प्रा॰, सीईओ-कैंटोनमेंट बोर्ड, समेत अन्य
- कार्यः सड़कों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, हार्टिकल्चर, फ़व्वारे लगाने का कार्य, चौराहों का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्कल्पचर इंस्टॉलेशन, थिमैटिक आर्ट वर्क आदि।
- कमेटी के समस्त अधिकारिगण को कमेटी सदस्यों के साथ विभिन्न बैठक कर आवंटित कार्यों के अनुसार यथोचित कार्यायोजना बना कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
- ज़िलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण को उक्त समस्त कमेटी के कार्यों की नियमित समीक्षा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
- वाराणसी में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
- नगर निगम एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वेंडिंग ज़ोन एवं पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन एवं निर्धारण हेतु निर्देशित किया गया।
- शहर में स्वच्छ वाराणसी एवं प्लास्टिक मुक्त वाराणसी आधारित जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
- समस्त विभागों को समन्वय एवं निष्ठा से कार्य करते हुए वाराणसी में जी-२० सम्मेलन आयोजन को सफल बनाने हेतु कहा गया।
Continue Reading
