वाराणसी
ट्रैफिक जाम के निवारण एवं ट्रेनों के सुगम परिचालन हेतु सड़क उपरिगामी पुल का निर्माण पूर्ण
Loading...
Loading...
वाराणसी; रेलवे प्रशासन द्वारा महाराजगंज जिले के महाराजगंज-मसरख रेल खण्ड पर किमी सं-25/6-7 पर मलमलिया स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 12 सी पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के निवारण एवं ट्रेनों के सुगम परिचालन हेतु सड़क उपरिगामी पुल का निर्माण पूर्ण हो गया है ।
इस नव निर्मित सड़क उपरिगामी पुल का उद्घाटन कल 07 जनवरी,2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे महाराजगंज के मलमलिया रेलवे क्रासिंग पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा फलक अनावरण द्वारा किया जायगा ।
इस उदघाटन समारोह में माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माण विभाग एवं वाराणसी मंडल के रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Loading...
Continue Reading
