अपराध
लोहता में लाखों की चोरी
दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना मोबाइल और सोने की सिकडी कई कीमती सामान चुरा ले गये
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
VARANASI: लोहता थाना क्षेत्र के विद्यापतपुर गांव में बुधवार की रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। घर में सो रहे लोगों की मोबाइल और सोने की सिकडी चुरा ले गये । पीडितों ने घटना की सूचना थाने पर दे दिया है।
विद्यापतपुर गांव के अनुराग पांडेय अपने बरामदे में सोए थे। उनकी मोबाइल चोर चुरा लिए उसके बाद बगल के घर में घुसे भास्कर पांडेय भी अपने बरामदे मे सो रहे थे। पहले चोर उनकी मोबाइल चुरा लिए उसके बाद उनके गले से जब सिकडी खिंचे तो उनको झटका लगा और वह जग गये। चिल्लाना शुरू किए तब तक चोर कुहरे का फायदा उठाकर भाग गये। दोनों लोगों ने बताया की दोनों मोबाइल और सिकडी की किमत लगभग एक लाख रूपये थी। पिछले दिनों भी कई चोरियां क्षेत्र में हुई लोहता पुलिस आज तक किसी भी चोरी की पर्दाफाश नहीं कर पाई इससे ग्रामीणों मे भय का माहौल व्याप्त है। इससे लोहता पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
