Connect with us

वाराणसी

पुलिस आयुक्त ने थाना राजातालाब, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कार्यालय व थाना मिर्जामुराद का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी: पुलिस आयुक्त द्वारा थाना राजातालाब कार्यालय के रजिस्टरों/अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को अद्यावधिक करने हेतु सम्बन्धित निर्देशित किया गया।

पुलिस आयुक्त द्वारा महिला हेल्प डेस्क, एण्टी रोमियो, मिशन शक्ति, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना आदि की समीक्षा की गई।

चोरी पकबजनी लूट आदि के मुकदमें में विवेचना गुणवत्तापूर्ण किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। लम्बित विवेचनाओं / गैगेस्टर की कार्यवाही हेतु सुधार किये जाने हेतु प्र0नि0 राजातालाब को पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया।

अपराध की रोकथाम व पुलिस के प्रति आम जनमानस को भाव देने हेतु नियमित रूप से गश्त किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। ‘सुरक्षा का

Advertisement

पुलिस आयुक्त द्वारा असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज करने व गुंडों / माफिया की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

पुलिस आयुक्त द्वारा आपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही और तेजी से किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त द्वारा राजातालाब सर्किल के न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/ सहायक पुलिस आयुक्त न्यायालय राजातालाब को जल्द से जल्द शुरु करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

थाना मिर्जामुराद के निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा थाना मिर्जमुराद परिसर में रखे अभियोगों से सम्बन्धित वाहनों के निलामी/निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

IGRS पोर्टल / जन शिकायत में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु प्र0नि0 मिर्जामुराद को निर्देशित किया गया।

Advertisement

लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अधिक से अधिक विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page