वाराणसी
राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया वार्ड संख्या 38 के पार्षद प्रत्याशी का अभिनंदन
वाराणसी। ककरमत्ता स्थित पहाड़ी में राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी के वार्ड संख्या 38 के उम्मीदवार मुरालीलाल पटेल पूर्व पार्षद का पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुरालीलाल पटेल ने बताया कि डॉक्टर पीके तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ककरमत्ता पहाड़ी वाराणसी से पार्षद उम्मीदवार की तौर पर खड़ा किया गया है और मैं आशा करता हूं कि जिस तरह क्षेत्र की जनता मुझे सम्मानित कर निकाय चुनाव के लिए खड़ा किया है मैं जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने हेतु हमेशा तत्पर रहूंगा इस अवसर पर अभिनंदन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गिरी प्रदेश सचिव यश नाथ शर्मा वाराणसी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी सिंह जिला उपाध्यक्ष रुचिका सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल आदि लोग उपस्थित रहे।
