Connect with us

वाराणसी

अनुसूचित जाति/जनजाति व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 दिसम्बर को होगा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी। अनुसूचित जाति / जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय रू0 6.00 लाख से कम है, उनके लिये प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर एवं अलीगढ़ में आवासीय, निःशुल्क कोचिंग एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालय पर 18 दिसम्बर, 2022 को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम यू०पी०पी०सी०एस०/सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा के समान होगा।
अतः पात्र छात्र/छात्राएं दिनांक 30 नवम्बर, 2022 के पहले अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन www.socialwelfare.up.upsdc.gov.in पर कर सकते है।
आवेदन-पत्र में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय कार्यदिवस में हेल्प लाइन नं0-9621650066 पर जानकारी कर सकते है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page